ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से हड़कंप, ब्लास्ट में महिला घायल, मकान पूरी तरह से ध्वस्त

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पटाखा बनाने के दौरान मकान में हुए धमाके के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि करकटनुमा मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो ग

बिहार: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से हड़कंप, ब्लास्ट में महिला घायल, मकान पूरी तरह से ध्वस्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पटाखा बनाने के दौरान मकान में हुए धमाके के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि करकटनुमा मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इसके साथ ही साथ आसपास के कई मकानों को भी नुकसान हुई है। ब्लास्ट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित ब्रह्स्थान के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, ब्रह्स्थान के पास स्थित शमा खातून की मकान के अंदर बारूद रखा गया था और पटाखा बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान बारूद में आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के आसपास के कई मकानों के शीशे टूट गए। ब्लास्ट की इस घटना में एक महिला घायल है, जिसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। ब्लास्ट के बाद इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां धमाके के कारणों की जांच कर रही हैं। इसके साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस था या वह अवैध तरीके से चलाई जा रही थी।