ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Road Accident Death : कुछ महीने पहले हुई थी शादी, अब सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत,पत्नी घायल

Road Accident Death : बिहार के गोपालगंज जिले की ऋचा की शादी कुछ महीने पहले हुई थी,मंगलवार को रोड एक्सीडेंट में उनके पति की मौत हो गई |

पवन प्रकाश पाठक, सुप्रीम कोर्ट वकील, सड़क हादसा, गोपालगंज, ऋचा शांडिल्य, वकील की मौत, बिहार सड़क दुर्घटना, Gopalganj road accident, Supreme Court lawyer death, Pawar Prakash Pathak, Richa Shandilya, B
सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Road Accident Death :  बिहार के गोपालगंज जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के 32 वर्षीय वकील पवन प्रकाश पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। वह महाराष्ट्र के पुणे के निवासी थे और हाल ही में बेतिया की ऋचा शांडिल्य से उनकी शादी हुई थी। दोनों सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते थे।


रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को शादी के बाद की रस्म 'दोंगा' पूरी करने के बाद पवन प्रकाश अपनी पत्नी के साथ दिल्ली लौट रहे थे। वे किराए की कार से गोरखपुर जा रहे थे, जहां से उन्हें बस पकड़नी थी। लेकिन जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।


हादसा इतना भीषण था कि पवन प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी ऋचा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया है और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।ड्राइवर की पहचान भोजपुर जिले के निवासी के रूप में हुई है। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। शादी के महज दो महीने बाद ऋचा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे परिवार में मातम छा गया है