ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: गोपालगंज के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता काली प्रसाद पांडे का दिल्ली में निधन, बिहार में शोक की लहर

Bihar News: गोपालगंज के पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडे का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन। बाहुबली नेता के तौर पर मशहूर पांडे का सियासी सफर और संघर्ष यादगार। बिहार में शोक की लहर..

Bihar News
गोपालगंज के पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडे का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता काली प्रसाद पांडे का शुक्रवार देर शाम दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया है। बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले पांडे ने जेल से लेकर संसद तक का सियासी सफर तय किया था। 80 के दशक में शुरू हुआ उनका राजनीतिक जीवन उत्तर भारत में दबदबे और प्रभाव के लिए जाना जाता था।


बाहुबली छवि के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और नेतृत्व से संसद तक पहुंचकर गोपालगंज का नाम रोशन किया। उनकी धमक इतनी थी कि उनके जीवन पर आधारित कहानियां फिल्मी परदे तक पहुंचीं। अपने आखिरी संदेश में उन्होंने गोपालगंज के लोगों से कहा था, “क्या पता मौत का कब पैगाम आ जाए, मेरे जिंदगी का आखिरी शाम आ जाए। मैं ढूंढता हूं ऐसा मौका, ऐ गोपालगंज के वासियों, कब काली की जिंदगी आपके काम आए।”


उनके निधन की खबर से गोपालगंज और पूरे बिहार में शोक की लहर है। लोग उनके संघर्ष और योगदान को लंबे समय तक याद रखेंगे।


रिपोर्टर: नमो नारायण मिश्रा