ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार की 'चप्पल मार' नर्स : वैक्सीन लेने पहुंचे लोगों को चप्पलों से पीटा, भीड़ देखकर हुई आउट ऑफ़ कंट्रोल

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में टीका लेने पहुंचे लोगों की नर्स ने चप्पल से पिटाई कर दी. दरअसल, वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की इतनी भीड़ हो गई थी कि उन्हें संभालना मुश्किल हो रह

बिहार की 'चप्पल मार' नर्स : वैक्सीन लेने पहुंचे लोगों को चप्पलों से पीटा, भीड़ देखकर हुई आउट ऑफ़ कंट्रोल
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में टीका लेने पहुंचे लोगों की नर्स ने चप्पल से पिटाई कर दी. दरअसल, वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की इतनी भीड़ हो गई थी कि उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा था. लाख समझाने के बाद भी लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे. बस फिर क्या था एक एएनएम ने लोगों पर चप्पलों की बरसात करनी शुरू कर दी. चप्पल मार नर्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. 


वायरल वीडियो हथुआ प्रखंड के सिंगहा स्वास्थ्य केन्द्र का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला भीड़ पर लगातार चप्पल बरसा रही है. महिला के बारे में बताया जा रहा है कि यह एएनएम है जो भीड़ को काबू करने के लिए भीड़ पर चप्पल की बरसात कर रही है. लेकिन भीड़ काबू नहीं हो पा रही है. लोग वैक्सीनेशन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जिया उड़ाते दिख रहे हैं. 


बता दें कि मंगलवार को पूरे बिहार में मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया था. टीकाकरण के लिए जिले के सभी पंचायतों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया था. हथुआ के सिंगघा पंचायत के भवन पर भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया था. लेकिन यहां पर वैक्सीन लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वैक्सीन लेने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद यहां ड्यूटी पर मौजूद एक एएनएम ने लोगों पर चप्पलों की बरसात कर दी.


जिस समय एएनएम दनादन चप्पलों की बरसात कर रही थी उस समय किसी ने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बना लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिए महिला एएनएम उन पर लगातार चप्पल बरसा रही है. उसने लाइन में लगे कई लोगों के ऊपर चप्पल चलाए.

टैग्स