ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: कई थानेदारों का तबादला, जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

GOPALGANJ : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. कोरोना महामारी के बीच जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने कई थानेदारों का तबादला कर दिय

बिहार: कई थानेदारों का तबादला, जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. कोरोना महामारी के बीच जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने कई थानेदारों का तबादला कर दिया है. कई पुलिस अफसरों को पुलिस कप्तान ने इधर से उधर किया है.


गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार के मुताबिक लॉ एंड आर्डर की स्थिति को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है. एसपी ने कई थानेदारों का तबादला किया है, जिसमें नगर थाना, फुलवरिया थाना, मीरगंज थाना, थावे थाना, मोहम्मदपुर थाना समेत अन्य थानों के थानध्यक्ष का ट्रांसफर किया गया है.


जिला पुलिस कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लल्लन कुमार को नगर थाना की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि छोटन कुमार मीरगंज के थानाध्यक्ष बनाये गए हैं. एसपी ने किरन कुमार को थावे थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. साथ ही शशिरंजन कुमार को मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है.


इनके अलावा अशोक कुमार को फुलवरिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है. बताया जा रहा है कि विधि-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस कप्तान ने थानेदारों का तबादला किया है. ये थानेदार कई दिनों से इसी थाने में पोस्टेड थे. जिसे देखते हुए एसपी ने बड़ा बदलाव किया और इन्हें विभिन्न थानों में जिम्मेदारी दी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता