ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

पंचायत चुनाव: नामांकन करने आई महिला प्रत्याशी गई जेल, नल जल योजना में घोटाला करने के बाद पहुंची थी नॉमिनेशन करने

GOPALGANJ : बिहार में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है. चौथे चरण के परिणाम आने के बाद पांचवे और छठे चरण के चुनाव की प्रकिया चल रही है. नामांकन का भी प्रोसेस जारी है.

पंचायत चुनाव: नामांकन करने आई महिला प्रत्याशी गई जेल, नल जल योजना में घोटाला करने के बाद पहुंची थी नॉमिनेशन करने
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है. चौथे चरण के परिणाम आने के बाद पांचवे और छठे चरण के चुनाव की प्रकिया चल रही है. नामांकन का भी प्रोसेस जारी है. इसी कड़ी में एक ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आई है. थावे प्रखंड मुख्यालय में वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन करने पहुंची एक महिला प्रत्याशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.


गिरफ्तार प्रत्याशी की पहचान विन्दा कुमारी के रूप में की गई है, जगमलवा पंचायत के वार्ड नंबर 9 से वार्ड सदस्य के पद पर नामांकन पहुंची थी. थावे थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला निवर्तमान वार्ड सदस्य है. उसपे ऊपर बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर घर नल का जल में घोटाला करने का आरोप है और इसके ऊपर नामजद मामला भी दर्ज कराया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.


यहां 402 पदों के विरूद्ध पहले दिन मात्र 83 प्रत्याशियों ने अपने नामजदगी का पर्चा भरा. प्रखंड विकास पदाधिकारी और निर्वाची पदाधिकारी अभ्युदय ने बताया कि 13 मुखिया पद के लिए पहले दिन मात्र दस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. जबकि सरपंच के 13 पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.


पंचायत समिति सदस्य के 18 पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. पंच के 179 पद के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. जबकि वार्ड सदस्य के 179 पद के लिए 45 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. सबसे अधिक वार्ड सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुआ जबकि सबसे कम सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुआ.