ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Flood: स्कूल बंद, फसलें बर्बाद… बिहार में भारी बारिश से तबाही, शिक्षा से लेकर जन-जीवन तक हाहाकार

Bihar Flood: बिहार में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों और मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।

Bihar Flood: स्कूल बंद, फसलें बर्बाद… बिहार में भारी बारिश से तबाही, शिक्षा से लेकर जन-जीवन तक हाहाकार
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Flood: बिहार में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों और मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। गांव से लेकर शहर तक पानी भर गया है। सबसे ज्यादा असर सारण (छपरा) और गोपालगंज जिलों में देखने को मिला, जहां जिला प्रशासन ने शनिवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है।


लगातार बारिश से स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि जगह-जगह मुख्य सड़कों और गलियों में पानी भर गया है। ग्रामीण इलाकों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी लोग जलजमाव से परेशान हैं। कई जगहों पर निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी असहज महसूस कर रहे हैं।


बारिश और बाढ़ जैसे हालात से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। खेतों में खड़ी धान, मक्का, गन्ना और सब्जी की फसलें बर्बाद हो गई हैं। विशेषकर सब्जी की फसलें पानी में डूब जाने के कारण पूरी तरह खराब हो गईं। इससे आने वाले दिनों में बाजार में सब्जियों की कीमतें बढ़ने की संभावना है। किसान अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


छपरा के जिला अधिकारी (डीएम) ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया। इसी तरह गोपालगंज के डीएम ने भी जलजमाव को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।


इसके अलावा निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए प्रशासन की टीमें अलर्ट पर हैं। कई जगहों पर जलनिकासी की व्यवस्था तेज़ी से कराई जा रही है ताकि स्थिति सामान्य हो सके।


बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है और लोगों को सफर करने में भारी मुश्किल हो रही है। रिक्शा, बाइक और छोटे वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है।


लोगों का कहना है कि प्रशासन को पंपिंग सेट और राहत शिविरों की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि जलजमाव से जल्द छुटकारा मिल सके। वहीं, किसान संगठन मांग कर रहे हैं कि फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए।

संबंधित खबरें