ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar News : एक साथ कई शिक्षकों की नौकरी जाने से मचा हड़कंप, अब वेतन भी करना होगा वापस

Bihar News : इन शिक्षकों की ना सिर्फ नौकरी गई है, बल्कि इनसे वेतन वसूलने के भी आदेश दिए गए हैं. इन सभी की नियुक्ति बिना रिक्ति की हुई थी.

Bihar News
गोपालगंज शिक्षक
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : गोपालगंज से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है, जहां 33 शिक्षकों को एक साथ सेवा से मुक्त कर दिया गया है. विभाग की इस बड़ी कार्यवाई के बाद जिले भर में हड़कंप मच गया है. बता दें कि जिला अपीलीय प्राधिकार से बिना रिक्ति के ही इन शिक्षकों की नियुक्ति हो गई थी, मामला सामने आने के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है.


साथ ही इन शिक्षकों से अब वेतन की भी वसूली की जाएगी. इस आदेश के बाद इन शिक्षकों ने अपील भी दायर की थी. मगर अपील तक को खारिज कर दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार के निर्देश पर यह कार्यवाई की जा रही है. 25 मार्च तक सभी इकाइयों को इन शिक्षकों को सेवा मुक्त करने का आदेश दिया गया है.


अगर समय रहते इस आदेश का पालन नहीं किया गया तो हाई कोर्ट और उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना मानते हुए और भी कठोर कार्यवाई करने की बात कही गई है. इसके अलावा हेड मास्टरों को यह भी आदेश दिया गया है कि इन शिक्षकों की आईडी शिक्षा कोष पोर्टल से निष्क्रिय किया जाए.


बताते चलें कि इनमें से ज्यादातर शिक्षक बकुंठपुर प्रखंड के बताए जाते हैं. इस प्रखंड के 14 शिक्षकों को सेवा मुक्त किया गया है. जबकि बरौली से 5, गोपालगंज सदर प्रखंड से 3, कुचायकोट से 2, फुलवरिया से 2, थावे, भोरे, विजयीपुर, पंचदेवरी एवं मांझा प्रखंड से 1-1 शिक्षक पर गाज गिरी है.