ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar News: बिहार में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन में लगाई आग; कई थानों की पुलिस पहुंची

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में सड़क हादसे में तीन लोगों के घायल होने के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने में जुट गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिस वैन की ठोकर से तीन लोगों के घायल होने के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस वैन में आग लगा दी है। इस घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हैं और हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी पहुंचे हैं और गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। घटना नगर थाना के साधु चौक की है।


घटनास्थल पर गोपालगंज एसपी और एसडीपीओ समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। एसपी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं और लोगों से शांति की अपील कर रहेे हैं।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता