ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIHAR CRIME : ज्वेलरी दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों का सामान उठा ले गए साथ; CCTV में कैद हुई महिला चोर

BIHAR CRIME : आभूषण दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब दो लाख की संपत्ति की चोरी की है, इस घटना के बाद लोगों ने भय का माहौल कायम हो गया ...

BIHAR CRIME
जेवरात दूकान में लूट-पाट
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं छिनतई और लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां के स्वर्ण कारोबारी की दूकान में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, इस घटना की सुचना नाजिदकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के बसडिला बाजार में स्थित अंशु ज्वेलर्स में चोरों का एक गिरोह घुसा और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गया। चार से पांच की संख्या में यह लोग दुकान की दोहरी बाड़ को फांदकर दुकान में प्रवेश किया। यह लोग दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और जेवरात से भरी अलमारियों को खोलकर सारा माल अपने साथ ले गए। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का सेटअप बॉक्स भी उखाड़ लिया ताकि उनकी पहचान न हो सके।


वहीं,आसपास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि चोरों के समूह में एक महिला भी शामिल थी। सभी चोर लुंगी पहने हुए थे और उन्होंने अपने चेहरे ढंके हुए थे। इसके बाद सुबह जब दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।