ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

पुलिस के मुखबिर का आरोप लगाकर युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

घटना गोपालगंज के बैकुंठपुर थाने के सिरसा मानपुर गांव की है जहां अपराधियों ने पुलिस मुखबिर के आरोप में युवक को गोली मार दी है। शराब तस्करी के बारे में पुलिस को सूचना देने के शक में गोली मारी गयी है।

BIHAR POLICE
इलाके में सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में शराब तस्करी की सूचना देने के शक में एक युवक को गोली मारी गयी। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा मानपुर गांव की है। गोली युवक के नाक के पास लगी है जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। 


घायल की पहचान बैकुंठपुर थाने के सिरसा बिजुरपुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह के रूप में हुई है। घायल युवक ने बताया कि बैकुंठपुर थाने की पुलिस ने पांच दिन पहले शराब की बरामदगी के लिए छापेमारी की थी। पुलिस की छापेमारी में शराब तस्कर पकड़ा गया और शराब की बरामदगी हुई। 


आरोप यह है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद शराब तस्कर को हिमांशु के बारे में मुखबिर होने का शक हुआ और उसके साथ घर से बुलाकर मारपीट की गयी। मारपीट के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की जिसमें गोली नाक को जख्म पहुंचाते हुए बाहर निकल गयी और घटना के बाद अपराधी फरार हो गये। 


आसपास के लोगों की मदद से जख्मी युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया वहां से रेफर किये जाने पर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस गोली मारने की पुष्टि नहीं कर पा रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दोनों में मारपीट हुई थी। गोली मारे जाने की बात सामने नहीं आयी है। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

संबंधित खबरें