ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

बिहार: दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ महिला फरार, पति लगा रहा मदद की गुहार

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है, जहां एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति अपनी फरार पत्नी और बच्चों की फोटो के साथ उसकी बरामदगी के लिए दर-दर भटक रहा है। माम

बिहार: दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ महिला फरार, पति लगा रहा मदद की गुहार
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है, जहां एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति अपनी फरार पत्नी और बच्चों की फोटो के साथ उसकी बरामदगी के लिए दर-दर भटक रहा है। मामला थावे थानाक्षेत्र के थावे शिवस्थान गांव का है। पीड़ित पति का नाम नंद जी गिरी है। वह थावे के शिवस्थान गांव के रहने वाले स्वर्गीय काशी गिरी का बेटा है।



पीड़ित नंद जी गिरी ने बताया कि 8 साल पहले उसने उचकागांव के रघुनंदनपुर गांव की लड़की ममता कुमारी के साथ कोर्ट में लव मैरिज की थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर मुंबई चला गया। वहां दोनो का एक बेटा और एक बेटी भी हुई। वे मुंबई में परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। अब नंद जी गिरी के बेटे की उम्र 5 साल है। जबकि 6 साल की बेटी भी है। 



पीड़ित पति ने बताया की पत्नी और बच्चे मुंबई ही रहते थे। वह बीच बीच में गोपालगंज आता जाता रहता था। इस बार जब वह 6 महीने पहले जब मुंबई गया तो देखा वहा मुंबई उसके घर में ताला लटका हुआ था। वह अपने पत्नी और दोनों बच्चों का फोटो लेकर खूब तलाश की। पता चला की उसकी गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी अपने प्रेमी से मिलती थी। अब उसकी प्रेमिका अपने दोनो बच्चों के संग फरार हो गई है। फिलहाल पीड़ित पति अपनी पत्नी और बच्चों की बरामदगी को लेकर इधर उधर भटक रहा है।

टैग्स