ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सिपाही भर्ती परीक्षा में गोलू, शालू हो गई पास..फिर गोलू को क्यों जाना पड़ गया जेल

वर्दी पहनने के चक्कर में एक एक महिला अभ्यर्थी को जेल की हवा खानी पड़ गई। पुलिस की नौकरी पाने के लिए दो नामों से आवेदन किया और अलग-अलग तिथि को परीक्षा भी पास कर ली। हालांकि फिजिकल टेस्ट के दौरान बायोमीट्रिक जांच में उसकी चालाकी पकड़ी गई।

सिपाही भर्ती परीक्षा में गोलू, शालू हो गई पास..फिर गोलू को क्यों जाना पड़ गया जेल
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : वर्दी पहनने के चक्कर में एक एक महिला अभ्यर्थी को जेल की हवा खानी पड़ गई। पुलिस की नौकरी पाने के लिए दो नामों से आवेदन किया और अलग-अलग तिथि को परीक्षा भी पास कर ली। हालांकि फिजिकल टेस्ट के दौरान बायोमीट्रिक जांच में उसकी चालाकी पकड़ी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला अभ्यर्थी गोपालगंज जिले के बनकटा जागीरदारी गांव की रहने वाली बताई जा रही है। 


दरअसल, हुआ यह कि बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में उसने गोलू और शालू दो नामों से आवेदन भर दिया। 18 और 28 अगस्त 2024 को लिखित परीक्षा में भी शामिल हो गई, और परीक्षा पास भी कर लिया। हालांकि पटना के हाईस्कूल मैदान में फिजिकल टेस्ट के बाद बायोमीट्रिक जांच में उसकी चालाकी पकड़़ी गई। हुआ यह कि दोनों नामों से आवेदन करके बाद उसने दोनों नामों से परीक्षा भी पास कर ली थी। 


मामले की जानकारी के बाद महिला अभ्यर्थी पर गर्दनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती की प्राथमिक शाखा में तैनात अवर निरीक्षक अमृता प्रियदर्शनी के बयान पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गोलू कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चालाकी करने वाली महिला अभ्यर्थी गोपालगंज जिले के बनकटा जागीरदारी की रहने वाली बताई जा रही है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता