ब्रेकिंग
बिहार में निजी स्कूलों पर नकेल: फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देशBihar Transport: आदेश को ठेंगा दिखाने वाले परिवहन दारोगा सस्पेंड, DM की रिपोर्ट पर तीसरे दिन ही चला विभाग का डंडाबिहार के इस जिले को बड़ी सौगात: 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, भव्य आयोजन की तैयारीबिहार को जल्द मिलेगी 200 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, PM ई-बस सेवा के तहत होगा परिचालनबेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा फेल: सड़क पर तड़पता रहा घायल मरीज, नहीं मिली एंबुलेंस और ऑक्सीजनबिहार में निजी स्कूलों पर नकेल: फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देशBihar Transport: आदेश को ठेंगा दिखाने वाले परिवहन दारोगा सस्पेंड, DM की रिपोर्ट पर तीसरे दिन ही चला विभाग का डंडाबिहार के इस जिले को बड़ी सौगात: 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, भव्य आयोजन की तैयारीबिहार को जल्द मिलेगी 200 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, PM ई-बस सेवा के तहत होगा परिचालनबेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा फेल: सड़क पर तड़पता रहा घायल मरीज, नहीं मिली एंबुलेंस और ऑक्सीजन

गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में गंदे खेल का भंडाफोड़, 40 से अधिक नाबालिग लड़कियां मुक्त, 20 गिरफ्तार

Bihar News: गोपालगंज में पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। मामले में बाल तस्करी और शोषण के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद इलाके में हड़कंप मच गया...

गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में गंदे खेल का भंडाफोड़, 40 से अधिक नाबालिग लड़कियां मुक्त, 20 गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे कथित बाल तस्करी और शोषण के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है, जबकि 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले के सामने आने के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है।


बताया जा रहा है कि जिले के अलग-अलग इलाकों में शादी समारोह और कार्यक्रमों के नाम पर ऑर्केस्ट्रा ग्रुप संचालित किए जा रहे थे। इन्हीं ग्रुपों में छोटी बच्चियों को शामिल कर उनसे देर रात तक डांस कराया जाता था। आरोप है कि कई बच्चियों का मानसिक और शारीरिक शोषण भी किया जा रहा था।


जानकारी के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क पर पुलिस पिछले एक महीने से नजर बनाए हुए थी। गोपालगंज पुलिस ने स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर जिले के करीब 15 ऑर्केस्ट्रा ग्रुपों पर एक साथ छापेमारी की। इस अभियान का नेतृत्व खुद एसपी विनय तिवारी ने किया। कार्रवाई में कुचायकोट थाना पुलिस, पटना पुलिस मुख्यालय और सामाजिक संस्थाओं की टीम भी शामिल रही।


छापेमारी के दौरान जिन लड़कियों को मुक्त कराया गया, उनकी उम्र 10 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कई बच्चियों को पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से लाया गया था। उन्हें अच्छे काम, पैसे और फिल्म इंडस्ट्री में मौका दिलाने का झांसा देकर इस नेटवर्क में फंसाया गया।


कई बच्चियों ने काउंसिलिंग के दौरान चौंकाने वाले खुलासे किए। कुछ ने बताया कि उन्हें जबरन कार्यक्रमों में भेजा जाता था, जबकि कुछ बच्चियों ने आरोप लगाया कि उनके करीबी लोगों ने ही उन्हें इस दलदल में धकेल दिया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि शादी के मौसम में ऐसे ऑर्केस्ट्रा ग्रुपों की मांग बढ़ जाती थी और उसी दौरान बड़ी संख्या में बच्चियों को अलग-अलग जगहों पर भेजा जाता था।


फिलहाल सभी बच्चियों को मेडिकल जांच और सुरक्षा प्रक्रिया के तहत रखा गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें