ब्रेकिंग
Bihar News: वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ कार्यभार, भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजेश झा ने संभाला प्रदेश महामंत्री का पदभार...पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प बिहार के सरकारी शिक्षकों पर सख्ती: कोचिंग और ट्यूशन पढ़ाने पर होगी कड़ी कार्रवाईबिहार कैडर की चार महिला IPS अफसरों को मिला प्रमोशन..1 जनवरी से ही मिलेगा लाभ, जानें...पटना की सिटी SP दीक्षा बिहार से हुईं विरमित...विवाह के आधार पर हुआ कैडर चेंज, सरकार ने AGMUT के लिए छोड़ाभागलपुर में दूल्हे को 'छोटी जाति' बताकर घोड़ी से उतारा, शादी में बवाल, मारपीट और लूटपाट का आरोपBihar News: वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ कार्यभार, भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजेश झा ने संभाला प्रदेश महामंत्री का पदभार...पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प बिहार के सरकारी शिक्षकों पर सख्ती: कोचिंग और ट्यूशन पढ़ाने पर होगी कड़ी कार्रवाईबिहार कैडर की चार महिला IPS अफसरों को मिला प्रमोशन..1 जनवरी से ही मिलेगा लाभ, जानें...पटना की सिटी SP दीक्षा बिहार से हुईं विरमित...विवाह के आधार पर हुआ कैडर चेंज, सरकार ने AGMUT के लिए छोड़ाभागलपुर में दूल्हे को 'छोटी जाति' बताकर घोड़ी से उतारा, शादी में बवाल, मारपीट और लूटपाट का आरोप

विधवा मां की 15 वर्षीय बेटी बनी दरिंदों का शिकार! अगवा कर गैंगरेप, सड़क किनारे बेसुध मिली बच्ची

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी..

विधवा मां की 15 वर्षीय बेटी बनी दरिंदों का शिकार! अगवा कर गैंगरेप, सड़क किनारे बेसुध मिली बच्ची
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. विजयीपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. पीड़िता की मां विधवा है और परिवार पहले से ही आर्थिक व सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है. अब इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा है.


जानकारी के अनुसार रविवार की शाम नाबालिग बच्ची अपने घर से स्थानीय बाजार सामान खरीदने के लिए निकली थी. आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे अकेला पाकर जबरन पकड़ लिया. इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.


परिजनों के अनुसार घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई. आरोप है कि आरोपी उसे बेसुध हालत में सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गए. कुछ समय बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. बच्ची की हालत देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.


अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पीड़िता से बातचीत की. स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसका बयान दर्ज किया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.


मामले की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है. पुलिस को सभी तथ्यों की गहन जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है.


जांच के दौरान एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस के अनुसार इस मामले में एक युवक को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फिलहाल अज्ञात है, जिसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.


पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही पीड़िता को आवश्यक काउंसलिंग और सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जा रही है.