ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

गोपालगंज में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 26,250 रुपये की छिनतई का खुलासा, 3 गिरफ्तार, 22,800 कैश बरामद

गोपालगंज में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 26,250 रुपये की छिनतई मामले में पुलिस ने सिवान से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 22,800 रुपये, चार बाइक और चार मोबाइल बरामद किए गए हैं।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 26 हजार 250 रुपये की छिनतई मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी के निर्देश पर हथुआ एसडीपीओ राजकुमार शाह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिवान से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार आरोपियों में दो मुख्य आरोपी और एक लाइनर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छिनतई की रकम में से 22 हजार 800 रुपये बरामद किए हैं। वहीं, आरोपियों ने 24 सौ 50 रुपये खर्च कर दिए थे।


पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार बाइक और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जांच में जब्त मोबाइल से हथियारों की तस्वीरें भी मिली हैं, जिसे लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।


बताया गया कि 15 सितंबर को माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी वसूली के बाद रुपये लेकर लौट रहा था। इसी दौरान सिवान के नौतन थाना क्षेत्र में बड़ी देवरिया के बीच दो बाइक सवार अपराधियों ने उसे जबरन रोककर 26 हजार 250 रुपये छीन लिए थे।


घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस जांच में दो अन्य आरोपियों की भी पहचान हुई है, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में अनुसंधान जारी है।


नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट