ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग

गोपालगंज में वज्रपात से 2 बच्चों की मौत, 4 बच्चियां बुरी तरह झुलसी

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां ठनका गिरने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, चार बच्चियां बुरी तरह झुलस गईं. इस घटना के बा

गोपालगंज में वज्रपात से 2 बच्चों की मौत, 4 बच्चियां बुरी तरह झुलसी
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां ठनका गिरने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, चार बच्चियां बुरी तरह झुलस गईं. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. 


घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव की बताई जा रही है जहां ठनका की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई और 4 बच्चियां बुरी तरह झुलस गईं. कुचायकोट थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव के बच्चे गाय और भैंस चराने के लिए काम से बाहर खेतों की ओर गए थे. इसी दौरान बूंदाबांदी होने लगी और बारिश से बचने के लिए किशोर पकड़ी के पेड़ के नीचे जा छिपे. 


तभी अचनका से वहां ठनका गिरा जिससे रुदल यादव के बेटे पवन कुमार और सुरेन्द्र यादव के 15 वर्षीय बेटे चंदन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, रागिनी कुमारी, आंचल कुमारी, रंजू कुमारी और निकी कुमारी बुरी तरह झुलस गईं. आनन फानन में चारों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इधर मृत बच्चों के घर में मातम पसरा हुआ है. 

टैग्स