ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बच्चे की हत्या करने वाली चाची और दादी को फांसी की सजा, चाकू से गोदकर की थी निर्मम तरीके से मर्डर

GOPALGANJ: बच्चे की चाकू गोदकर निर्मम तरीके से हत्या करने के आरोपी दो महिलाओं को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. दोनों महिलाओं को एडीजे 4 कोर्ट ने यह सजा सुनाई है. विजयपुर के छिनौत

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GOPALGANJ: बच्चे की चाकू गोदकर निर्मम तरीके से हत्या करने के आरोपी दो महिलाओं को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. दोनों महिलाओं को एडीजे 4 कोर्ट ने यह सजा सुनाई है. विजयपुर के छिनौता में 2017 में बच्चे की चचेरी चाची और दादी ने हत्या कर दी थी. 

सितंबर 2017 में हुई थी हत्या

छितौना गांव निवासी विनोद तुरहा का बेटा देव अचानक घर से गायब हो गया था. बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों तथा ग्रामीणों ने पूरे गांव में उसकी खोजबीन की. लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला था बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया. सूचना मिलने पर पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुट गई. इसी बीच बच्चे का शव गांव के ही एक खेत में पाया गया था. इस बच्चे की गर्दन पर चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी.

दोनों महिला हुई थी गिरफ्तार

मृतक के पिता के बयान पर मृतक की चचेरी दादी दुर्गावती देवी तथा चाची का पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मुजफ्फरपुर से आई फारे¨सग साइंस लैबोरेट्री की टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर खून के धब्बे के नमूने तथा बरामद किए थे. चाकू को जब्त कर दिया. इस बीच पुलिस के पूछताछ के दौरान मासूम की हत्या में गिरफ्तार की गई उसी चचेरी दादी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता