ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

गोपालगंज में एक और पुल का एप्रोच रोड हुआ क्षतिग्रस्त, परिचालन हुआ बाधित

GOPALGANJ: सत्तर घाट पुल के बाद यादोपुर मंगलपुर महासेतु के आगे राजवाहि गांव के पास एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त को गया है. जिसके कारण गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया है. </p

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GOPALGANJ: सत्तर घाट पुल के बाद यादोपुर मंगलपुर महासेतु के आगे राजवाहि गांव के पास एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त को गया है. जिसके कारण गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया है. 

बताया जा रहा है कि गंडक की तेज बहाव की वजह से इस एप्रोच रोड में क्षतिग्रस्त हुआ है. जिसके वजह से गोपालगंज बेतिया जोड़ने वाले माह सेतु पर परिचालन रोक दिया गया है.स्थानीय ग्रामीणों और जिला प्रशासन के द्वारा एप्रोच रोड को भरने की कोशिश किया जा रहा है. वर्तमान में साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी का बहाव है जिले के कई बांधों में दबाव बना हुआ है. 

2015 में नीतीश ने किया था उद्घाटन

बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण बशिस्टा कंपनी से कराया गया था. इसका उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार वर्ष 2015 में किया था. कुछ दिन पहले सतर घाट महासेतु का एप्रोच रोड बाढ़ के पानी मे बह जाने के कारण सरकार को बहुत फ़जीहत झेलनी पड़ी थी. बता दें कि गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का एप्रोच रोड टूट गया. 264 करोड़ से ज्यादा की लागत से बने इस प्रोजेक्ट की हकीकत महज 29 दिनों में दुनिया भर के सामने आ गई. लेकिन सरकार ने इस फजीहत के बावजूद अपनी नाक बचाने के लिए अब निर्माण एजेंसी और इंजीनियर को क्लीन चिट दे दी है।.एप्रोच रोड के टूटने का ठीकरा पानी के तेज बहाव के ऊपर फोड़ा गया है. एप्रोच रोड टूटने के लिए बनाई गई जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता