ब्रेकिंग
जिन शिक्षकों की सेवा दो साल या उससे कम बची है, उनका नहीं होगा तबादला: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीजहानाबाद में उफान पर चार नदियां, बाढ़ का खतरा बढ़ा, निचले इलाकों में प्रशासन ने जारी किया अलर्टCM सम्राट ने पूर्वी चंपारण के लिए की बड़ी घोषणा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षाविद् आलोक शर्मा को किया सम्मानित...भूमि सुधार विभाग में 13 अधिकारियों पर कार्रवाई, मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा एक्शनपटना मेट्रो को बड़ी कामयाबी, मोइन-उल-हक से पटना जंक्शन तक 5.2 किमी अंडरग्राउंड टनलिंग पूरीजिन शिक्षकों की सेवा दो साल या उससे कम बची है, उनका नहीं होगा तबादला: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीजहानाबाद में उफान पर चार नदियां, बाढ़ का खतरा बढ़ा, निचले इलाकों में प्रशासन ने जारी किया अलर्टCM सम्राट ने पूर्वी चंपारण के लिए की बड़ी घोषणा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षाविद् आलोक शर्मा को किया सम्मानित...भूमि सुधार विभाग में 13 अधिकारियों पर कार्रवाई, मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा एक्शनपटना मेट्रो को बड़ी कामयाबी, मोइन-उल-हक से पटना जंक्शन तक 5.2 किमी अंडरग्राउंड टनलिंग पूरी

गोपालगंज में जहरीली शराब से 20 लोगों की मौत का मामला, 9 आरोपियों की फांसी की सजा हाईकोर्ट ने की रद्द

PATNA: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। गोपालगंज जहरीली शराब कांड मामले की आज सुनवाई की गयी। पटना हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान 9 आरोपियों की फांसी की सजा को

गोपालगंज में जहरीली शराब से 20 लोगों की मौत का मामला, 9 आरोपियों की फांसी की सजा हाईकोर्ट ने की रद्द
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। गोपालगंज जहरीली शराब कांड मामले की आज सुनवाई की गयी। पटना हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान 9 आरोपियों की फांसी की सजा को रद्द किया है। उत्पाद विशेष कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। बता दें कि यह मामला 2016 का है। गोपालगंज के खजूरबन्नी में जहरीली शराब से बीस लोगों की मौतें हुई थी। वही कई लोगों की आंख की रोशनी भी चली गयी थी। इसी मामले में आज हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। 


गौरतलब है कि जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह और जस्टिस हरीश कुमार ने मामलें में दायर अपीलों की सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा था। जिस पर बुधवार को सुनवाई की गयी। आरोपी छठू पासी, कन्हैया पासी, नगीना पासी, लाल बाबू पासी, राजेश पासी, सनोज पासी, संजय चौधरी, मुन्ना की फांसी की सजा को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। 


बता दें कि गोपालगंज के उत्पाद विशेष कोर्ट सह एडीजे लवकुश कुमार ने 9 अभियुक्तों को फांसी की सजा और 4 महिला को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद इस फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में अपील दायर की गयी थी।