ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

पटना मेट्रो को बड़ी कामयाबी, मोइन-उल-हक से पटना जंक्शन तक 5.2 किमी अंडरग्राउंड टनलिंग पूरी

पटना मेट्रो ने PC-03 पैकेज के तहत मोइन-उल-हक मेट्रो स्टेशन से पटना जंक्शन तक 5.2 किमी अपलाइन भूमिगत टनलिंग पूरी कर ली। TBM-1 ने अपना अंतिम ब्रेकथ्रू किया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भूमिगत सुरंग निर्माण में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पीसी-03 पैकेज के तहत मोइन-उल-हक मेट्रो स्टेशन से पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन तक 5.2 किलोमीटर लंबे अपलाइन भूमिगत टनलिंग कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।


इस दौरान टनल बोरिंग मशीन यानी टीबीएम-1 ने अपना अंतिम ब्रेकथ्रू किया। इसके साथ ही इस खंड में पटना मेट्रो का नौवां टीबीएम ब्रेकथ्रू पूरा हुआ है। भूमिगत सुरंग निर्माण के इस चरण के पूरा होने से पटना मेट्रो परियोजना अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर एक कदम और आगे बढ़ी है।


पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। बताया कि शहर के नीचे, हम आगे बढ़ने का एक नया रास्ता बना रहे हैं... सपना और गहरा हो रहा है और मंज़िल करीब आ रही है...पटना के नीचे चल रहा यह सफ़र एक और ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुँच गया है! 


PC-03 के तहत 9वें TBM ब्रेकथ्रू के साथ, पटना मेट्रो ने मोइन-उल-हक मेट्रो स्टेशन से पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन (अप लाइन) तक 5.2 km की अंडरग्राउंड टनलिंग का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह TBM-1 का आखिरी ब्रेकथ्रू है, जिससे इस हिस्से में इसकी टनलिंग यात्रा पूरी हो गई है।


यह ब्रेकथ्रू सिर्फ़ दो जगहों को जोड़ने के बारे में नहीं है। यह पटना को उसके भविष्य से जोड़ने के बारे में है। हर ब्रेकथ्रू के साथ, तेज़ी से चलने वाले, सुरक्षित और बेहतर कनेक्टिविटी वाले पटना का सपना हकीकत के करीब आ रहा है। शहर के नीचे से पटना के दिल तक मेट्रो आगे बढ़ रही है! इस महत्वाकांक्षी सफ़र के पीछे दिन-रात काम करने वाले सभी लोगों के लिए गर्व का पल है।  

टैग्स