ब्रेकिंग
Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा

गोपालगंज में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, मामूली विवाद में मीरगंज और उचकागांव थाना क्षेत्र में घटना को दिया अंजाम

GOPALGANJ: गोपालगंज में आज मंगलवार को मीरगंज व उचकागांव थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में पीट-पीटकर दो युवकों की हत्या कर दी गई। वही हत्या के बाद दोनों थानाक्षेत्र में तनाव

गोपालगंज में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, मामूली विवाद में मीरगंज और उचकागांव थाना क्षेत्र में घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में आज मंगलवार को मीरगंज व उचकागांव थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में पीट-पीटकर दो युवकों की हत्या कर दी गई। वही हत्या के बाद दोनों थानाक्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। वही पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेजा है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के दीघा गांव में दरवाजे के पास कुड़ा फेंकने का विरोध करने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान श्रवण चौहान के 40 वर्षीय पुत्र भगवान चौहान के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मीरगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। 


इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेजा गया। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 


वही दूसरी घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के भूवला गांव की है। जहां आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में लाठी-डंडे व पत्थर से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गयी। मृतक का नाम डब्लू खान बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेजा है। 


उचकागांव थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि हत्या के मामले की जांच की जा रही है। हत्या के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MIRAJ AHMAD

FirstBihar संवाददाता