ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की स्पॉट डेथ

GOPALGANJ : इस वक़्त की बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां बरौली के सोनबरसा एनएच 27 पर सलोना मोड़ के पास तेज रफ़्तार बुलेट के पोल से टकरा जाने की वजह से दो लोगों की दर्दनाक

गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक़्त की बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां बरौली के सोनबरसा एनएच 27 पर सलोना मोड़ के पास तेज रफ़्तार बुलेट के पोल से टकरा जाने की वजह से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में सनसनी मच गई. 


बताया जा रहा है कि बरौली के सोनबरसा एनएच 27 पर सलोना मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बुलेट की पोल में टकराने की वजह से यह हादसा हुआ है. मृतकों को इसके पहले की अस्पताल पहुंचाया जाता, दोनों की पहले ही मौत हो चुकी थी. 


वहीं इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.