ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

Bihar News: गोपालगंज जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कथित किल्लत के बीच अफवाहों को लेकर अलर्ट मोड में कदम उठाए। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने उपभोक्ताओं से शांति बनाए रखने और बिना जरूरत एजेंसियों पर भीड़ न लगाने की अपील की।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: गोपालगंज में घरेलू एलपीजी गैस की कथित किल्लत की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सभी गैस एजेंसी प्रबंधकों की आपात बैठक बुलाई और जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि अफवाहों और भीड़ बढ़ने के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।


पिछले कुछ दिनों से जिले के अलग-अलग गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी और कई जगहों पर गैस न मिलने की शिकायतें मिली थीं। बैठक में एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए और वितरण पारदर्शी रखा जाए। जिला प्रशासन ने कालाबाजारी और अनियमितता रोकने के लिए एक विशेष “धावा टीम” का गठन किया है। यह टीम एजेंसियों और गोदामों पर अचानक छापेमारी कर जांच करेगी और अगर कोई अनियमितता पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


डीएम ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराने से बचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर एक घरेलू सिलेंडर 15-20 दिन या लगभग एक महीने चलता है। जिन लोगों ने पहले से गैस के लिए नंबर लगाया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।


प्रशासन का प्रयास है कि होम डिलीवरी व्यवस्था जल्द बहाल कर दी जाए ताकि गैस सीधे घर तक पहुंचे। डीएम ने कहा कि एसडीपीओ, थाना अध्यक्ष और अन्य अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन और आम जनता के सहयोग से ही व्यवस्था बेहतर बनाई जा सकती है। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि गोपालगंज में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों से बचें और बिना जरूरत एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं, ताकि गैस वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।


गैस से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:

भारत गैस: 1800-22-4344

इंडेन गैस: 1800-2333-555

एचपी गैस: 1800-2333-555

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता