ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

गोपालगंज में तस्करी का अनोखा तरीका: पलंग में छुपाकर पंजाब से लाई जा रही थी 15 लाख की शराब, एक गिरफ्तार

गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से पलंग में छुपाकर लाई गई 15 लाख की विदेशी शराब बरामद की। शराब पंजाब से समस्तीपुर भेजी जा रही थी। एक तस्कर गिरफ्तार हुआ है, जबकि नेटवर्क की जांच जारी है।

बिहार
शराब की बड़ी खेप बरामद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ :- गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बड़ी कार्रवाई की है। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही उत्पाद विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है और लगातार जिले में शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। 


गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास उत्पाद विभाग की टीम ने एक पिकअप वाहन से 131 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जा रहा है कि शराब को बेहद चालाकी से पलंग के आड़ में छुपाकर पंजाब से बिहार के समस्तीपुर भेजा जा रहा था। 


वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस टीम को शराब के कार्टन बरामद हुए, जिनकी बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपए आंकी जा रही है। इस पूरे अभियान का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा के निर्देश पर किया गया। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होते ही उत्पाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। 


जिले के सभी चेकपोस्ट और सीमावर्ती इलाकों पर गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध शराब या नकदी की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल उत्पाद विभाग ने जब्त शराब और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें