ब्रेकिंग
राबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए मांगी इतनी मोहलतविक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों की एंट्री पर सख्ती, लापरवाही पर 9 पुलिसकर्मी सस्पेंडNEET UG री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर इस दिन तक अस्थाई रोकडिप्टी सीएम विजय चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का रूट बदला? समस्तीपुर में बड़ा विवादबिहार में शराब माफिया पर बड़ा एक्शन, 127 की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया तेज ; इस साल 50 हजार से अधिक अरेस्टराबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए मांगी इतनी मोहलतविक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों की एंट्री पर सख्ती, लापरवाही पर 9 पुलिसकर्मी सस्पेंडNEET UG री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर इस दिन तक अस्थाई रोकडिप्टी सीएम विजय चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का रूट बदला? समस्तीपुर में बड़ा विवादबिहार में शराब माफिया पर बड़ा एक्शन, 127 की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया तेज ; इस साल 50 हजार से अधिक अरेस्ट

गोपालगंज में शराब माफियाओं का हौसला बुलंद! पुलिस पर बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में तस्कर घायल

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में शराब तस्करों और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें एक तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही...

गोपालगंज में शराब माफियाओं का हौसला बुलंद! पुलिस पर बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में तस्कर घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हालात यह हैं कि कई इलाकों में शराब तस्कर बेखौफ होकर इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं. इतना ही नहीं, कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला करने से तस्कर पीछे नहीं हट रहे हैं.


ऐसा ही एक मामला गोपालगंज जिले से सामने आया है, जहां देर रात पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें एक शराब तस्कर घायल हो गया. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है.


जानकारी के अनुसार, श्रीपुर ओपी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में शराब की बड़ी खेप पहुंचाई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मिश्रबतराहा गांव के समीप कार्रवाई शुरू की.


जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शराब तस्करों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की.


बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर को गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. पुलिस ने उसे तुरंत कब्जे में लिया और इलाज के लिए गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया.


घायल तस्कर की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है. वहीं इस दौरान एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना सामने आई है.


पुलिस ने घटनास्थल से शराब से भरी खेप और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है. बरामद शराब की मात्रा और तस्करों के नेटवर्क की जांच की जा रही है.


घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.