ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

पत्नी की विदाई के लिए ससुराल में टावर पर चढ़ा यूपी का युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: गोपालगंज के कटेया में पत्नी की विदाई की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के कटेया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पत्नी की विदाई की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। काफी देर तक युवक टावर पर ही मौजूद रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई।मामला कटेया थाना क्षेत्र के कटेया नगर पंचायत स्थित वैष्णो मठ के समीप का है। जहां उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुन्दू गांव निवासी अनीस माझी मोबाइल नेटवर्क कंपनी के टावर पर चढ़ गया।



बताया जा रहा है कि अनीस माझी की शादी कटेया थाना क्षेत्र के कुकुरभुक्का गांव में हुई है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी करीब चार साल से मायके में रह रही है। पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज युवक ने टावर पर चढ़कर अपनी मांग पूरी कराने की कोशिश।



युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग लगातार युवक से नीचे उतरने की अपील करते रहे। लेकिन युवक काफी देर तक टावर पर ही मौजूद रहा। घटना की जानकारी मिलते ही कटेया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।



पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने की कोशिश शुरू की साथ ही उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया गया। फिलहाल युवक के टावर पर चढ़ने से इलाके में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। वहीं, किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता