ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: आइसोलेशन सेंटर में मरीज का शराब पीने का वीडियो वायरल, एसपी ने दिया जांच का आदेश

PATNA: बिहार के आइसोलेशन सेंटर में मरीज शराब पी रहे हैं. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो गोपालगंज जिले के झझवा आइसोलेशन सेंटर का है. वीडियो वायरल होन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के आइसोलेशन सेंटर में मरीज शराब पी रहे हैं. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो गोपालगंज जिले के झझवा आइसोलेशन सेंटर का है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच का आदेश दे दिया है. 

युवक पी रहा शराब

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक बैग से शराब की बोतल निकलकर शराब पी रहा है. इस दौरान एक शख्स उसका वीडियो बना रहा है. शराब के साथ खाने का सामान भी दिखा रहा है. वीडियो वायरल की जांच करने के लिए बीडीओ और थानाध्यक्ष पहुंचे. जहां मरीज से पूछताछ कर इसकी रिपोर्ट एसपी को भेज दिया है. 

खुली पोल

इस वायरल वीडियो के बाद बिहार के आइसोलेशन सेंटर की पोल खुल गई है. अब सवाल उठ रहा है कि जब बिहार में शराबबंदी है तो ऐसे में आइसोलेशन वार्ड में शराब कैसे पहुंच रहा है. फिलहाल एसपी ने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इससे पहले भी सेंटर का कई वीडियो खाने और पीने की पानी और बाकी समस्याओं को लेकर वायरल हो चुका है. लेकि बिहार में शराब पीने का यह संभवत पहला मामला सामने आया है. 

टैग्स