ब्रेकिंग
ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा

गोपालगंज में आंधी-बारिश का कहर: धान की फसलें बर्बाद, किसानों की बढ़ी परेशानी

गोपालगंज में तेज आंधी और बारिश से धान समेत कई फसलों को नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी धान की फसल गिरने से किसान परेशान हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

बिहार न्यूज
सरकार से मुआवजे की मांग
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में लगातार बारिश और तेज आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आंधी-बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल बड़े पैमाने पर जमीन पर गिर गई है। फसल गिरने से उत्पादन और दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, खेतों में गिरी धान की कटाई में भी किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


गोपालगंज में मौसम की मार से किसानों की मेहनत पर संकट खड़ा हो गया है। तेज हवा और बारिश के कारण कई इलाकों में धान की खड़ी फसल खेतों में बिछ गई है। किसानों का कहना है कि फसल गिरने से दाने की गुणवत्ता के साथ उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है।


किसान उस्मान के मुताबिक धान के अलावा मक्का, बाजरा समेत दूसरी फसलें भी आंधी-बारिश से प्रभावित हुई हैं। किसानों ने सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराने और नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा देने की मांग की है।


REPORT:NAMO NARAYAN MISHRA/GOPALGANJ

टैग्स