ब्रेकिंग
प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी

फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

Bihar News: गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कीरतपुरा गांव में फटे दूध से बने खाद्य पदार्थ के सेवन से 8 बच्चों समेत 10 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कीरतपुरा गांव से फूड पॉइजनिंग का एक मामला सामने आया है। फटे दूध से बने एक खाद्य पदार्थ का सेवन करने के बाद एक ही परिवार के 8 बच्चों समेत कुल 10 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, कीरतपुरा गांव निवासी अनिल सहनी और रजानती देवी के घर फटे दूध से एक खाद्य पदार्थ तैयार किया गया था, जिसे परिवार के अन्य सदस्यों के बीच भी बांटा गया। इसे खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों और महिलाओं को उल्टी, तेज पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते एक-एक कर कुल 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।


परिजनों ने बिना देर किए सभी मरीजों को गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य और स्थिर है। प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण की पुष्टि के लिए आवश्यक चिकित्सीय जांच कराई जा रही है।


घटना के बाद पूरे गांव में चिंता का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग भी मामले पर नजर बनाए हुए है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बासी, खराब या संदिग्ध खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें तथा भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता