ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठनबिहार में न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की पहल, 4 जिलों में नए कोर्ट भवनों के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरीसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार में 5 प्राइवेट यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना.. मिली स्वीकृतिBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठनबिहार में न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की पहल, 4 जिलों में नए कोर्ट भवनों के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरीसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार में 5 प्राइवेट यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना.. मिली स्वीकृति

वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवती के घर पर फायरिंग करने वाले सनकी प्रेमी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसआईटी की कार्रवाई में देसी पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की गई।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ:गोपालगंज में सनकी प्रेमी द्वारा प्रेमिका के घर पर की गई फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर की गई। घटना 11 फरवरी की देर रात हथुआ थाना क्षेत्र के रतनचक गांव की है जहां नवका टोला डालडा फैक्ट्री के पास एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पर फायरिंग की थी। उस वक्त युवती अपने कमरे में सो रही थी। 


गोली घर की खिड़की की ओर चलाई गई, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। घटना के बाद एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता एवं हथुआ थाना अध्यक्ष ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल (कट्टा), तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि बीते 11 फरवरी की रात रतनचक गांव में प्रेमी द्वारा प्रेमिका के घर पर गोली चलाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एफएसएल टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त हथुआ थाना क्षेत्र के बरवाकपरपुरा एवं मीरगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। प्राथमिक जांच में इनका कोई पूर्व आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने युवती के परिवार से भी बातचीत की थी, लेकिन जब बात किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची तो इस घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन अनुसंधान कर रही है। 


पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा करने की बात कही जा रही है।