ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

गोपालगंज में ठंड में भी हो रहा गर्मी का अहसास, डीएम साहब का जानिए ये आदेश

GOPALGANJ: बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लेकिन गोपालगंज के डीएम ने गर्मी की छुट्टी अपने जिला में करने का आदेश जारी कर दिया है. अब बच्चे के परिजन और शिक्षक भी हैरान है कि इस ठ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लेकिन गोपालगंज के डीएम ने गर्मी की छुट्टी अपने जिला में करने का आदेश जारी कर दिया है. अब बच्चे के परिजन और शिक्षक भी हैरान है कि इस ठंड में लू (गर्मी) की छुट्टी कैसे हो गई. बताया जा रहा है कि किसी ने गलत तरीके से लेटर निकाला दिया है. जो अब वायरल हो गया है.

आदेश में लू के कारण 14 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश

जो गोपालगंज डीएम का आदेश दिया गया है. उसमें बताया गया है कि जिले में गर्मी पड़ रही है और लू चल रहा है. ऐसे में जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद बंद रखा जाए. धारा 144 के तहत बंद करने का आदेश दिया गया है. 

लेटर में लिखा है कि लू के दौरान बच्चे स्कूल जाएंगे तो उनका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा. इसलिए सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेगा. डीएम ने बकायदा इस पर साइन भी किया है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या गोपालगंज के डीएम साहब बिना पढ़ें कोई आदेश या पेपर साइन कर देते हैं. फिलहाल यह गोपालगंज जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.