ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्रपूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरलराहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे समेत रखीं तीन बड़ी मांगेंबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्रपूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरलराहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे समेत रखीं तीन बड़ी मांगें

अपराधियों तक हथियार पहुंचाने वाले सप्लायर को गोपालगंज पुलिस ने दबोचा, बड़े नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

हथियार सप्लायर कन्हैया शर्मा को गोपालगंज पुलिस ने दो देसी कट्टा के साथ दबोचा है। जो अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने का काम करता था। इसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। अब इसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

BIHAR POLICE
आर्म्स सप्लायर गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

gopalganj crime news: गोपालगंज पुलिस ने अपराधियों को हथियार की सप्लाई करने वाले सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से दो हथियार भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार सप्लायर की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी कन्हैया शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 


कन्हैया शर्मा की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी लेकिन वो पुलिस से बचकर रह रहा था। बताया जाता है कि गिरफ्तार कन्हैया शर्मा बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का सरगना है और लंबे समय से हथियारों की खरीद-फरोख्त के कारोबार में शामिल है। पुलिस इसके आपराधिक इतिहास और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में जुट गयी है।


पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों का व्यापार करता है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार को सूचना मिली थी कि हथियार सप्लायर कन्हैया शर्मा अपने गांव में रहकर अवैध हथियारों का कारोबार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से दो देशी कट्टा बरामद किया गया है। गोपालगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और अवैध हथियारों के इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुट गई है। 

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट