ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्त

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर नए तरीकों से अवैध शराब पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. गोपालगंज में पुलिस ने एंबुलेंस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है. इस मामले में तस्करी नेटवर्क की जांच जारी...

बिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्त
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर शराब की खेप पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक एंबुलेंस से 509.700 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. शराब को एंबुलेंस के अलग-अलग हिस्सों में छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है.


गिरफ्तार चालक की पहचान बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी बीकू कुमार के रूप में हुई है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से बेगूसराय ले जाई जा रही थी.


कुचायकोट पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक एंबुलेंस में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर तस्कर एनएच-27 के रास्ते गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही पहाड़पुर पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया.


इसी दौरान नीली बत्ती जलाकर और सायरन बजाते हुए एक एंबुलेंस वहां पहुंची. पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो एंबुलेंस के भीतर अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई 509.700 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसके बाद चालक को मौके से गिरफ्तार कर एंबुलेंस को जब्त कर लिया गया.


पुलिस ने चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है. अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि शराब की खेप किसने भेजी थी और बेगूसराय में किन लोगों तक इसकी आपूर्ति की जानी थी.


पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है. साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है.