ब्रेकिंग
क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज

भाई की लंबी उम्र के लिए बहन ने कर रखा था भैया दूज का व्रत, गोधन का प्रसाद खाने के बाद भाई लौट रहा था घर, तभी मच गया कोहराम

SUPAUL: भैया दूज पर भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहने गोधन कूटती हैं और यम-यमुना की कथा सुनती हैं। बाद में भाइयों को मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना करती है। सुपौल में एक युवक ब

भाई की लंबी उम्र के लिए बहन ने कर रखा था भैया दूज का व्रत, गोधन का प्रसाद खाने के बाद भाई लौट रहा था घर, तभी मच गया कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: भैया दूज पर भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहने गोधन कूटती हैं और यम-यमुना की कथा सुनती हैं। बाद में भाइयों को मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना करती है। सुपौल में एक युवक बहन से गोधन का प्रसाद खाने उसके ससुराल गया हुआ था। जहां से अपने घर लौटने के दौरान उसकी बाइक की ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी। 


इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिले आनन-फानन में त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  


प्रत्यक्षदर्शी ने घटना के संबंध में बताया कि कुपाड़ी मोड़ के पास एक बाइक पर सवार दो युवक को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी और बाइक सवार सड़क किनारे गिर गये। इस हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायस हो गया। इसकी सूचना डायल 112 टीम को दी गयी जिसके घायल को त्रिवेणीगंज अस्पताल ले जाया गया। 


मृतक की पहचान अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड एक निवासी प्रमोद यादव के 22 वर्षीय पुत्र मिष्ठु के रूप में हुई है जबकि एक घायल बाइक सवार की अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी रमेश यादव के 19 वर्षीय पुत्र राजीव यादव के तौर पर हुई है। मिष्ठु की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मिष्ठु की बहन जदिया थाना क्षेत्र के बघेली रघुनाथपुर में रहती हैं वही वो गोधन का प्रसाद खाने अपने दोस्त राजीव के साथ गया हुआ था। बहन ने भाई की लंबी उम्र की कामना की थी लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था सड़क हादसे में एक बहन ने अपने भाई को खो दिया। बहन का रो-रोकर बुरा हाल है वह काफी सदमें में है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता