ब्रेकिंग
बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल

क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल

पटना शिक्षक एमएलसी चुनाव में RJD के डॉ. संजीव कुमार सिंह ने BJP के पांच बार के MLC नवल किशोर यादव को 1,058 वोटों से हराया। मंत्री रामकृपाल यादव ने हार के कारणों की समीक्षा करने की बात कही।

बिहार न्यूज
हार के कारणों की होगी समीक्षा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद के पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी और पांच बार के एमएलसी प्रो. नवल किशोर यादव को हराकर सीट पर कब्जा कर लिया है। डॉ. संजीव कुमार सिंह ने 1,058 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। बीजेपी की इस सीट पर आरजेडी की जीत के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


बीजेपी प्रत्याशी प्रो. नवल किशोर यादव की हार पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पटना शिक्षक एमएलसी चुनाव में नवल किशोर यादव जीत हासिल नहीं कर सके। हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नतीजे उम्मीद के मुताबिक क्यों नहीं रहे।


हार के कारणों की होगी समीक्षा

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार विधान परिषद के पटना शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में एनडीए के दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी प्रो. नवल किशोर यादव को हार का सामना करना पड़ा, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने जीत दर्ज की।


रामकृपाल यादव ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले नीरज कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि एमएलसी चुनाव के नतीजों की समीक्षा की जाएगी और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में हार के कारणों को समझने की कोशिश होगी।


संजीव कुमार सिंह को मिले 4,487 वोट

पटना शिक्षक एमएलसी चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह को कुल 4,487 वोट मिले। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी प्रो. नवल किशोर यादव को 3,430 वोट प्राप्त हुए। इस तरह डॉ. संजीव कुमार सिंह ने 1,058 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार दिव्या ज्योति 1,571 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।


पांच बार एमएलसी रह चुके प्रो. नवल किशोर यादव की हार को बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि समीक्षा में हार की क्या वजहें सामने आती हैं और पार्टी आगे क्या रणनीति अपनाती है।

क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल