ब्रेकिंग
मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...

पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला

पूर्णिया के विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक रमेश चंद्र मिश्रा मेमोरियल तृतीय बिहार राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट होगा। इसमें बिहार के 12 जिलों के करीब 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: बिहार में टेबल टेनिस खेल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रमेश चंद्र मिश्रा मेमोरियल तृतीय बिहार राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 का आयोजन पूर्णिया में किया जा रहा है। पूर्णिया जिला टेबल टेनिस संघ एवं विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल परिसर में आयोजित होगी।


प्रतियोगिता में बिहार के 12 जिलों के लगभग 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पटना, गया जी, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, कटिहार, समस्तीपुर, मधेपुरा एवं सहरसा के खिलाड़ी इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तरीय रैंकिंग प्रतियोगिता होने के कारण खिलाड़ियों के बीच रोमांचक एवं कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।


प्रतियोगिता के निदेशक स्वरूप कुमार दास होंगे। वे प्रतियोगिता की योजना, प्रबंधन एवं संपूर्ण संचालन की निगरानी करेंगे तथा खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों एवं संबंधित टीमों के बीच समन्वय सुनिश्चित करेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अतनु चटर्जी होंगे। उनके साथ विभिन्न जिलों से आए अनुभवी निर्णायक प्रतियोगिता के मुकाबलों का निष्पक्ष एवं नियमानुसार संचालन करेंगे।


प्रतियोगिता के संरक्षक डॉ. राजन आनंद एवं श्री प्रदीप मित्रुका हैं। वहीं पूर्णिया जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष तुहिन घोषाल एवं सचिव इंजीनियर अक्षय आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विद्या विहार समूह के अध्यक्ष इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


प्रतियोगिता को लेकर विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं तकनीकी अधिकारियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।


आयोजकों का मानना है कि इस प्रतियोगिता से पूर्णिया के स्थानीय खिलाड़ियों को राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का अवसर मिलेगा। इससे जिले में टेबल टेनिस के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ेगी और नई खेल प्रतिभाओं को आगे आने के लिए प्रेरणा मिलेगी।


चार दिनों तक चलने वाला यह आयोजन पूर्णिया में खेल संस्कृति को मजबूत करने तथा बिहार के टेबल टेनिस खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।