ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

KAIMUR: बकरी विवाद मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

कैमूर के मोहनिया में बकरी विवाद से शुरू हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हथियार बरामदगी और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: मोहनिया के बड़का पकड़ीहार में बकरी विवाद से शुरू हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है वही हथियार बरामदगी के लिए छापामारी जारी है।


कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बड़का पकड़ीहार गांव में मंगलवार को बकरी के खेत में घुस जाने को लेकर दो पक्षों में छिड़ा विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। 


इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडा से एक व्यक्ति पर लगातार हमला करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में हमलावरों के हाथ में तलवार और देशी कट्टा भी देखा गया, जिससे वे घायल व्यक्ति को धमकाते और मारने का प्रयास करते नजर आए।


वायरल वीडियो सामने आने के बाद घायल युवक ने मोहनिया थाना में कुल 16 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर अभियुक्तों की पहचान का काम तेज कर दिया।


बुधवार की दोपहर मोहनिया डीएसपी ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामप्रताप चौधरी (पिता शिवधारी चौधरी), बृजेश कुमार और विनय कुमार (दोनों पिता बृज बिहारी चौधरी) शामिल हैं। ये तीनों बड़का पकड़ीहार गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान हो सके।


डीएसपी ने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहे देशी कट्टा के संबंध में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मारपीट, हथियार से धमकी और सोशल मीडिया पर वायरल हिंसक वीडियो को देखते हुए इस मामले को गंभीर अपराध मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।