ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा दावा: 2010 से भी ज्यादा सीटों पर एनडीए की होगी जीत

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा दावा किया है कि इस बार एनडीए 2010 से भी ज्यादा सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने मोदी और नीतीश के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

बिहार
206 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कल 14 नवंबर को जारी किया जाएगा। शुक्रवार की सुबह से ही मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। कल सभी की निगाहें काउंटिंग पर टिकी रहेगी। एक्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। जबकि तेजस्वी यादव एक्जिट पोल को गलत ठहरा रहे हैं। 


उनका कहना कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है और 18 नवंबर को वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बड़ा दावा किया है कि इस बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और 2010 से भी ज्यादा सीटों पर एनडीए की जीत होगी। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि हमने 2010 में 206 सीटें जीती थीं और हम उससे भी ज्यादा सीटें इस बार जीतेंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले भाजपा गठबंधन ने 2010 में  203 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। जदयू ने 115 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 91 सीटें जीती थीं। मौजूदा गठबंधन व्यवस्था में जेडीयू और बीजेपी दोनों101-101 सीटों पर चुनाव लड़ी। 


वही अन्य सीटें अपने गठबंधन सहयोगियों को बांट दी गयी। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि एनडीए 206 से ज्यादा सीटें जीतेगा, जो 2010 के विधानसभा चुनावों से भी बेहतर प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास पर भरोसा जताया है।