ब्रेकिंग
पूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीक्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीक्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकार

घटिया खाने की शिकायत से गुस्साईं प्रिंसिपल ने ANM की छात्राओं को कॉलेज से निकाला, बाहर बैठी रही छात्राएं

VAISHALI: वैशाली के सहदेई स्थित एएनएम ट्रेनिग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को कॉलेज प्रबंधन ने बाहर निकाल दिया। जिस कारण सभी छात्राएं कॉलेज के बाहर ही बैठ गई। सीनियर और जूनियर

घटिया खाने की शिकायत से गुस्साईं प्रिंसिपल ने ANM की छात्राओं को कॉलेज से निकाला, बाहर बैठी रही छात्राएं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के सहदेई स्थित एएनएम ट्रेनिग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को कॉलेज प्रबंधन ने बाहर निकाल दिया। जिस कारण सभी छात्राएं कॉलेज के बाहर ही बैठ गई। सीनियर और जूनियर मिलाकर इस ट्रेनिंग कॉलेज में विभिन्न जिलों की 90 लड़कियां रहती हैं।


 जिन्होंने मेस फीस और घटिया खाने की शिकायत कॉलेज की प्रिंसिपल से की थी। जिसके बाद कॉलेज की प्रिंसिपल ने सभी छात्राओं को बाहर निकाल दिया और खुद कॉलेज से चली गई।  छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया। छात्राओं ने बताया कि यहां लड़कियों को घटिया खाना दिया जाता है जिसमे प्रतिदिन कीड़ा निकलता रहता है। 


इसके अलावे मेस फीस भी मनमाने तरीके से वसूला जाता है। छात्राओं ने बताया कि छुट्टी में जब लड़कियां घर चली जाती है उस समय भी मेस फीस लड़कियों से लिया जाता है। कॉलेज से निकाले जाने के बाद छात्राएं कॉलेज के बाहर ही बैठ गई और वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग करने लगी। छात्राओं ने कहा कि जबतक उनकी समस्या का समाधान नहीं निकलता वो बाहर ही रहेगी।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता