ब्रेकिंग
नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार

घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, मृतक के दो साथियों पर हत्या का आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। नावकोठी थाना क्षेत्र के इनैया स्थित मध्य विद्यालय के पीछे बांसबारी मे

घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, मृतक के दो साथियों पर हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। नावकोठी थाना क्षेत्र के इनैया स्थित मध्य विद्यालय के पीछे बांसबारी में इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।


मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 निवासी बलराम सिंह उर्फ डीजल सिंह के 21 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने पहले फोन कर उसे घर से बुलाया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। जब शिवम घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने नावकोठी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।   


बखरी डीएसपी चंदन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक शिवम को उसके दो साथियों ने फोन करके घर से बाहर बुलाया और हत्या कर दी।फिलहाल शव को पोर्स्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता