ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

घर पहुंचा JDR उम्मीदवार का शव, कल अपराधियों ने किया था मर्डर

SHEOHAR : जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार नारायण सिंह का शव पहुंचते ही उनके गांव नयागांव में कोहराम मच गया. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. उ

घर पहुंचा JDR उम्मीदवार का शव, कल अपराधियों ने किया था मर्डर
First Bihar
3 मिनट

SHEOHAR : जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार नारायण सिंह का शव पहुंचते ही उनके गांव नयागांव में कोहराम मच गया. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. उनके अंतिम संस्कार के समय समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी. उनके बड़े भाई सत्यनारायण सिंह ने बताया कि उनकी हत्या राजनीति और आपराधिक साजिश के तहत  की गई है. 


उन्होंने बताया कि मेरे छोटे भाई गरीबों के मसीहा थे. उनकी लोकप्रियता से लोग घबरा गए थे. आपको बता दें कि जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के हथसार में जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार नारायण सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. शनिवार की रात हथसार में चुनावी जनसम्पर्क के दौरान जनता दल राष्ट्रवादी के  उम्मीदवार नारायण सिंह की हत्या अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई. समर्थकों के द्वारा आनन फानन में उन्हें सरोजा सीताराम राज्यकीय सदर अस्पताल लगाया गया जहां चिकित्सकों ने सीतामढ़ी रेफर कर दिया था. बाद में निजी क्लीनिक के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


वहीं इस घटना में दो अन्य ग्रामीणों को भी गोली लगी. जिसमें एक ग्रामीण संतोष कुमार की सीतामढ़ी ले जाने के दौरान रास्ते मे मौत हो गई. वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है. लोगों ने मौके से भाग रहे दो अपराधियों को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी, जिसमें एक कि मौत हो गई. तथा एक का इलाज चल रहा हैं. मृत हमलावर की पहचान  सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखण्ड के मानिकचौक निवासी गौरी महाराज के रूप में कई गई है. वहीं एक अन्य अपराधी का इलाज चल रहा है. 


गौरतलब है कि शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव निवासी श्रीनारायण सिंह पूर्व में जिला पार्षद और मुखिया रह चुके थे और राजद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष थे. टिकट नहीं मिलने पर पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद जनता दल राष्ट्रवादी के टिकट पर मैदान में थे. हालांकि पूर्व में अपराध की दुनिया से उनका संबंध रहा. शिवहर में हत्या व आर्म्स एक्ट के छह मामले भी उनपर दर्ज थे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Manoj

FirstBihar संवाददाता