ब्रेकिंग
Facebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान पर

बिहार : घर में लगी भीषण आग, 2 बेटियों की झुलसकर मौत, बेटे की हालत गंभीर

BANKA : बिहार के बांका जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां खाना बनाने के दौरान एक घर में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि घर में मौजूद तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए जिनमें

बिहार : घर में लगी भीषण आग, 2 बेटियों की झुलसकर मौत, बेटे की हालत गंभीर
First Bihar
2 मिनट

BANKA : बिहार के बांका जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां खाना बनाने के दौरान एक घर में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि घर में मौजूद तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए जिनमें दो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. जख्मी बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घटना धोरैया प्रखंड के धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव की बताई जा रही है. 


बताया जा रहा है कि बबुरा गांव में बुधो दास नाम के एक शख्स के घर में खाने बनाने के दौरान भीषण आग लग गई. आगलगी की इस घटना में बुधो दास का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. वहीं उसकी 6 वर्षीय बेटी चांदनी कुमारी और 5 वर्षीय बेटी सोनाक्षी कुमारी की जलकर मौत हो गई. वहीं डेढ़ साल का नेता ओम कुमार को गंभीर स्थिति में सनौला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.


आसपास के लोगों ने बताया कि बच्चों के माता-पिता घर से मजदूरी करने बाहर गए हुए थे. जिस समय आग लगी उस समय घर में केवल तीन बच्चे ही थे. ग्रामीणों की तत्परता से आग को बुझा दिया गया. फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.