ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

गया में बड़ा हादसा टला: भीषण टक्कर के बाद बीच सड़क पर धू-धूकर जली बाइक और एम्बुलेंस, मची अफरा-तफरी

बिहार के गया जिले में एम्बुलेंस से टक्कर के बाद बाइक की टंकी फट गयी जिसके चलते दोनों वाहनों में भीषण आग लग गयी। किसी तरह ग्रामीणों ने एम्बुलेंस चालक और बाइक सवार की जान बचाई।

ACCIDENT
बाइक और एम्बुलेंस की टक्कर
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार के गया जिले में एंबुलेंस और बुलेट बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस हादसे में दोनों गाड़ियां धू-धूकर कर जल गयी। घटना मिलिट्री कैंप गेट संख्या 5 एम्स के पास की है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस चालक को गाड़ी से निकाला गया। 


बताया जाता है कि एंबुलेंस और बुलेट बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई जिसके बाद बाइक की टंकी फट गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस और बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और कई तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गयी। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। इससे पहले स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस चालक को बाहर निकाला और बाइक सवार की भी जान बचायी। 

टैग्स