ब्रेकिंग
मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान

गया से बंगाल जा रहे लग्जरी वाहन से 91 लाख रुपये बरामद, जांच में जुटे इनकम टैक्स अधिकारी

GAYA : विधानसभा चुनाव में काला धन के उपयोग पर अंकुश लगाने के मामले में इनकम टैक्स के अधिकारियों को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है. गया से पश्चिम बंगाल जा रहे हैं एक लग्जरी वाहन से 91 लाख रुपए जब्त क

गया से बंगाल जा रहे लग्जरी वाहन से 91 लाख रुपये बरामद, जांच में जुटे इनकम टैक्स अधिकारी
Anamika
2 मिनट

GAYA : विधानसभा चुनाव में काला धन के उपयोग पर अंकुश लगाने के मामले में इनकम टैक्स के अधिकारियों को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है. गया से पश्चिम बंगाल जा रहे हैं एक लग्जरी वाहन से 91 लाख रुपए जब्त किए गए हैं. इसके साथ ही ड्राइवर सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

 धनबाद के एक थाने में पूछताछ की जा रही है. पटना में पोस्टेड इनकम टैक्स के वरीय अधिकारी ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है और रुपए की गिनती जारी है. अब तक 91 लाख की गिनती हो चुकी है.

 पूछताछ के बाद गाड़ी के ड्राइवर को छोड़ दिया गया, जबकि गाड़ी में सवार दोनों लोगों को हिरासत में रखा गया है. पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि गाड़ी में रखे रुपये  बालू के कारोबार से संबंधित है और इससे गया से लेकर चले थे और पश्चिम बंगाल में पहुंचाना था. लेकिन अधिकारी अब दोनों से अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं ताकि सच्चाई का पता चल सके.