ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

क्लासरूम का दरवाजा बना ब्लैकबोर्ड.. बरामदे में दरी पर पढ़ाई, बिहार के सरकारी स्कूल की बदहाली पर उठे सवाल; वीडियो वायरल

Bihar School News: गयाजी के स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक ब्लैकबोर्ड की जगह स्कूल के बंद दरवाजे पर लिखकर बच्चों को पढ़ाते नजर आ रहे हैं। स्कूल में बेंच और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Bihar School News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय चकजलपा में बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्लैकबोर्ड की सुविधा नहीं होने की बात सामने आई है। विद्यालय की तस्वीर और वीडियो में शिक्षक बच्चों को ब्लैकबोर्ड की जगह स्कूल के बंद दरवाजे पर लिखकर पढ़ाते दिखाई दे रहे हैं।



यह स्थिति बच्चों की शिक्षा और विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्लैकबोर्ड जैसी जरूरी सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो पढ़ाई किस तरह संचालित हो रही होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, वही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



सूत्रों के अनुसार, विद्यालय में बेंच की सुविधा को लेकर भी परेशानी है। वहीं, मध्याह्न भोजन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वही इन मामलों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। विद्यालय की व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि विद्यालय का नियमित निरीक्षण होता, तो ब्लैकबोर्ड जैसी बुनियादी सुविधा की कमी पहले ही दूर की जा सकती थी।



वही इस मामले मे प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जयशंकर सिंह ने बताया कि यह वीडियो मेरे संज्ञान में आया है मामला गंभीर है लेकिन किन परिस्थितियों में ऐसा किया गया   पूरे मामले की छानबीन की जा रही है जांच के बाद यदि कोई दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता