ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री

गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने गया में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक की और पुलिस लाइन रोड स्थित अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण किया। NDA में खटपट के सवाल पर उन्होंने गठबंधन को पूरी तरह एकजुट बताया और आरक्षण पर पार्टी का रुख

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार सोमवार को गया पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक की। बैठक में लोजपा रामविलास के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह, दिलीप सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।


समीक्षात्मक बैठक के बाद मंत्री संजय कुमार ने पुलिस लाइन रोड स्थित अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। छात्रों से मिली शिकायतों और छात्रावास की कमियों से उन्होंने मौके पर ही जिला कल्याण पदाधिकारी को अवगत कराया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


पटना में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक

दौरे के उद्देश्य को लेकर मंत्री संजय कुमार ने कहा कि संगठन की समीक्षा बैठक के लिए उनका गया दौरा हुआ है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पटना में एक कार्यक्रम आयोजित होना है। उसकी सफलता को लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक बैठकें की जा रही हैं।


उन्होंने कहा कि इसी क्रम में जहानाबाद के बाद गया पहुंचकर पार्टी के प्रमुख साथियों के साथ समीक्षा बैठक की गई है।


‘NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट’

NDA में कथित खटपट को लेकर पूछे गए सवाल पर गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि गठबंधन में ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दौर में कई तरह की बातें सामने आती रहती हैं और मीडिया में भी उनकी चर्चा होती है।


मंत्री ने कहा कि अगर गठबंधन के भीतर किसी मुद्दे को लेकर कोई बात होती है तो उसे बैठकर सुलझा लिया जाएगा। NDA गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है।


आरक्षण पर पार्टी का रुख स्पष्ट

आरक्षण की समीक्षा के मुद्दे पर मंत्री संजय कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की समीक्षा का कोई सवाल ही नहीं है और इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हो सकती।


उन्होंने कहा कि आरक्षण बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिया गया अधिकार है और इसमें किसी तरह के बदलाव या समीक्षा की कोई गुंजाइश नहीं है।


सहरसा में पत्रकार पर हमले की जांच का भरोसा

सहरसा में पत्रकार पर हुए हमले के सवाल पर मंत्री संजय कुमार ने कहा कि सरकार इस मामले की जांच कराएगी। उन्होंने कहा कि मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गया से नितम राज की रिपोर्ट