ब्रेकिंग
अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी, चिराग और महागठबंधन पर भी निशाना✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल✦बिहार में गरीबों के राशन पर माफिया की नजर? फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक ने खोले राज, जांच के घेरे में बड़ा सिंडिकेट ✦शराब माफिया को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, पत्थरबाजी कर तस्कर को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी, चिराग और महागठबंधन पर भी निशाना✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल✦बिहार में गरीबों के राशन पर माफिया की नजर? फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक ने खोले राज, जांच के घेरे में बड़ा सिंडिकेट ✦शराब माफिया को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, पत्थरबाजी कर तस्कर को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने गई बिहार पुलिस की टीम पर हमला, पथराव के बाद लाठीचार्ज

Bihar News: गया में अवैध बालू को लेकर पुलिस कार्रवाई के दौरान बवाल हो गया. भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

Bihar News
पुलिस टीम पर हमला
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गयाजी में सोमवार सुबह अवैध बालू को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के कर्मा रोड पर पुलिस की कार्रवाई अचानक हिंसक हो गई, जब ट्रैक्टर पकड़ने पहुंची टीम को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया, जिसके बाद हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।


घटना की शुरुआत तब हुई जब पुलिस को इलाके में अवैध बालू खनन की सूचना मिली। इस इनपुट पर टीम कर्मा रोड पहुंची और एक बालू लदे ट्रैक्टर को रोककर जांच शुरू की। इसी दौरान विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक ने मौके पर ही बालू गिरा दिया, जिससे गाड़ी खाली हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस से सवाल किया कि जब ट्रैक्टर में बालू नहीं है तो उसे जब्त क्यों किया जा रहा है। इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही मिनटों में भीड़ में बदल गई।


जैसे-जैसे बहस बढ़ी, माहौल गर्म होता गया और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। अचानक भीड़ ने उग्र रूप ले लिया और पुलिस टीम को घेर लिया। इस दौरान ईंट-पत्थर चलने लगे और एक पुलिस वाहन का शीशा भी तोड़ दिया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने पहले लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी तो हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई और स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आ गई।


घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य उपद्रवियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष निलेश कुमार के अनुसार, पुलिस अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने बालू गिराकर हंगामा शुरू कर दिया और भीड़ ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट: नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता