ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

पुलिस लाइन में चल रही थी शराब पार्टी, SSP को देखते ही भागने लगे पुलिसकर्मी, जमादार गिरफ्तार

GAYA: पुलिस लाइन में शराब की पार्टी चल रही थी. कई पुलिसकर्मी मटन के साथ जाम से जाम टकरा रहे थे. इस दौरान ही एसएसपी को सूचना मिल गए और वह भी पार्टी में पहुंच गए. एसएसपी को देख

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GAYA:  पुलिस लाइन में शराब की पार्टी चल रही थी. कई पुलिसकर्मी मटन के साथ जाम से जाम टकरा रहे थे. इस दौरान ही एसएसपी को सूचना मिल गए और वह भी पार्टी में पहुंच गए. एसएसपी को देखते ही पुलिसकर्मी भागने लगे.

जमादार गिरफ्तार

गया पुलिस लाइन में शराब पार्टी की सूचना पर गया एसएसपी राजीव मिश्रा ने पुलिस बैरक में छापेमारी की. अपने अधिकारी को देख कुछ पुलिसकर्मी बाइक से भाग निकले, लेकिन इस दौरान एक जमादार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वही, गिरफ्तार जमादार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और उसे जेल भेज दिया. गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि कुल 5 लोग शराब पी रहे थे. जिसमें 4 लोग भागने में सफल रहे. बताया कि जांच कर जो भी कार्रवाई होगी उसको किया जाएगा. 

पुलिस लाइन में उड़ाई जा रही नीतीश की शराबबंदी कानून की धज्जियां

बिहार के पुलिस लाइन में सीएम नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून की धज्जियां बिहार के ही पुलिसकर्मी ही उड़ा रहे हैं. इसकी शिकायत सीएम नीतीश कुमार से लेकर बिहार के डीजीपी तक पहुंच रही है. इसको लेकर ही बिहार के सभी पुलिस लाइन में गुरुवार की रात छापेमारी हुई थी. यह छापेमारी शराब के खिलाफ की गई. कई बार शिकायत मिल रही थी की पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में शराब पार्टी कर रहे है. इस छापेमारी से बिहार के सभी पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया था. कई जगहों से शराब की खाली बोतलें बरामद हुई. इन पुलिसकर्मियों पर ही शराबबंदी कानून को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेवारी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता