ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गया में किया पिंडदान, विष्णुपद मंदिर में भी किया पूजा

GAYA : बिहार में कुछ महीने पहले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का आयोजन किया गया था। जिसमें देश- विदेश से लाखों श्रद्धालुओं ने पिंडदान किया। जिसके बाद अब केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्म

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गया में किया पिंडदान, विष्णुपद मंदिर में भी किया पूजा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार में कुछ महीने पहले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का आयोजन किया गया था। जिसमें देश- विदेश से लाखों श्रद्धालुओं ने पिंडदान किया। जिसके बाद अब केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज ( शुक्रवार ) गयाजी में अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान और तर्पण किया। 


केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इनके माता- पिता ने विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में स्थित फल्गु नदी के किनारे देव घाट पर अपने पूर्वजो का पिंडदान किया। इस दौरान देव घाट पर पिंडदान करने के बाद विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में विष्णुचरण के पास सभी परिजनों के साथ विष्णुचरण का दर्शन किया। पिंडदान के बाद विष्णुपद मंदिर प्रबंधाकरिणी द्वारा उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।  वहीं, इस दौरान प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। 


केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के इस दौरे के बारे में बताया जा रहा है कि, वो आज अक्षवाट पर भी पिंडदान करेंगी और ब्राह्मणो का भोजन भी करायेंगी. उसके बाद पण्डाजी से सुफल लेकर अपने कार्य को पूरा करेंगी। गया पाल पंडा ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहली बार गया आई हैं। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण अपने माता- पिता के साथ पहुंची हैं। 


गौरतलब हो कि, विश्व भर के लोग गया में पिंडदान करने पहुंचते हैं।  इस साल इसको लेकर गयाजी में पितृपक्ष मेला का आयोजन 9 सितंबर को शुरू हुआ था, जिसका समापन 25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ हो गया। इस साल देश-विदेश से लगभग 12 लाख तीर्थयात्री गया में पहुंचकर अपने पितरों का पिंडदान तर्पण और कर्मकांड को पूरा किया।